हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता है

शहनाज़ नूरशहनाज़ नूर

1 min read · 12.4K reads

हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता है

वो मेरी ख़्वाहिशें तस्वीर करना चाहता है

नज़र जिस से चुरा कर मैं गुज़रना चाहती हूँ

वो मौसम ही मुझे तस्ख़ीर करना चाहता है

विसाल-ए-दीद को आँखें छुपाना चाहती हैं

मगर दिल वाक़िआ तहरीर करना चाहता है

मिज़ाज-ए-बाद-ओ-बाराँ आश्ना है शौक़ लेकिन

नए दीवार-ओ-दर तामीर करना चाहता है

मिरे सारे सवाल उस की नज़र के मुंतज़िर हैं

वो दानिस्ता मगर ताख़ीर करना चाहता है

शहनाज़ नूर
About the poet

शहनाज़ नूर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from शहनाज़ नूर

  1. किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुए

    किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुएमैं बुझ रही हूँ रवा-दारियाँ निभाते हुए

    12.4K reads
  2. लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रही

    लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रहीया आइनों की शहर में क़ीमत नहीं रही

    12.4K reads
  3. ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिए

    ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिएउस के बाद जो ग़म आए फिर हँस के टाल दिए

    12.5K reads
  4. हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खा

    हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खाअपने साए से ही क़द अपना बढ़ाए रक्खा

    12.4K reads
  5. कभी जो मारका ख़्वाबों से रत-जगों का हुआ

    कभी जो मारका ख़्वाबों से रत-जगों का हुआअजीब सिलसिला आँखों से आँसुओं का हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like