हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खा

शहनाज़ नूरशहनाज़ नूर

1 min read · 12.4K reads

हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खा

अपने साए से ही क़द अपना बढ़ाए रक्खा

शोला-ए-याद को लिपटाए रखा दामन से

इस बहाने से तुझे अपना बनाए रक्खा

लोग आँखों से ही अंदाज़ा-ए-ग़म करते हैं

हम ने आँखों में तिरा वस्ल सजाए रक्खा

इक यही तो मिरा हमराज़ था तन्हाई का

दर्द को दिल की हवेली में छुपाए रक्खा

अपना अंदाज़-ए-सफ़र सब से जुदागाना रहा

आँखों में शौक़-ए-सफ़र दिल को सराए रक्खा

शहनाज़ नूर
About the poet

शहनाज़ नूर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from शहनाज़ नूर

  1. किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुए

    किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुएमैं बुझ रही हूँ रवा-दारियाँ निभाते हुए

    12.4K reads
  2. लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रही

    लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रहीया आइनों की शहर में क़ीमत नहीं रही

    12.4K reads
  3. ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिए

    ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिएउस के बाद जो ग़म आए फिर हँस के टाल दिए

    12.5K reads
  4. हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता है

    हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता हैवो मेरी ख़्वाहिशें तस्वीर करना चाहता है

    12.4K reads
  5. कभी जो मारका ख़्वाबों से रत-जगों का हुआ

    कभी जो मारका ख़्वाबों से रत-जगों का हुआअजीब सिलसिला आँखों से आँसुओं का हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like