अगर ये सच है उजाला दिखाई देता है

शाहजहाँ बानो यादशाहजहाँ बानो याद

1 min read · 12.4K reads

अगर ये सच है उजाला दिखाई देता है

तो क्यों चमन में अंधेरा दिखाई देता है

वो आइना हो कि गुल हो कि हों मह-ओ-ख़ुर्शीद

सभी में आप का जल्वा दिखाई देता है

जिसे मिली न हो साक़ी की मस्त आँखों से

शराब पी के भी प्यासा दिखाई देता है

मनाओ जश्न कि तारीकी-ए-शब-ए-ग़म में

निगार-ए-सुब्ह का चेहरा दिखाई देता है

इलाही ख़ैर मिरे जज़्बा-ए-मोहब्बत की

अभी से ख़्वाब में सहरा दिखाई देता है

वो गुल जो बा’इस-ए-सद-ज़ीनत-ए-गुलिस्ताँ हैं

उन्हीं पे ख़ारों का पहरा दिखाई देता है

वो ना-मुराद-ए-अज़ल जिस को इश्क़ कहते हैं

हवस के शहर में तन्हा दिखाई देता है

ख़िरद जो देखे तो हर सम्त इक अंधेरा है

जुनूँ को चाँद सुनहरा दिखाई देता है

हम आइना भी जो देखें तो 'याद' क्या हासिल

हमें तो उन का ही चेहरा दिखाई देता है

शाहजहाँ बानो याद
About the poet

शाहजहाँ बानो याद

उपनाम : 'याद' मूल नाम : शाहजहाँ बानो जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश 1937 को ग्वालियर में पैदा होने वाली शाहजहाँ बानो याद की गिनती उर्दू की लोकप्रिय शायरात में होता है। लखनऊ और दिल्ली की शे’री परंपरा के बीच से निकली हुई उनकी शायरी और ख़ूबसूरत तरन्नुम ने उन्हें म…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश