कभी क़लम कभी नेज़ों पे सर उछलते हैं

शाहजहाँ बानो यादशाहजहाँ बानो याद

1 min read · 12.4K reads

कभी क़लम कभी नेज़ों पे सर उछलते हैं

अब इस फ़सील से सूरज कहाँ निकलते हैं

घरों से बे-सबब अपने कहाँ निकलते हैं

ज़रूरतों के इशारों पे लोग चलते हैं

अँधेरा उन के घरों का बहुत भयानक है

तमाम शहर में जिन के चराग़ जलते हैं

हवा के झोंके हैं तेरे पयाम्बर लेकिन

हवा के झोंके ही चेहरों पे ख़ाक मलते हैं

बदल भी जाए अगर वो तो हम न बदलेंगे

नज़र के साथ नज़ारे कहाँ बदलते हैं

वहाँ के सर-फिरे दरियाओं का ख़ुदा-हाफ़िज़

पहाड़ आग बहुत कम जहाँ उगलते हैं

उसी के नग़्मों से झूमेगी काएनात ऐ 'याद'

वो जिस के सामने आहन-सिफ़त पिघलते हैं

शाहजहाँ बानो याद
About the poet

शाहजहाँ बानो याद

उपनाम : 'याद' मूल नाम : शाहजहाँ बानो जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश 1937 को ग्वालियर में पैदा होने वाली शाहजहाँ बानो याद की गिनती उर्दू की लोकप्रिय शायरात में होता है। लखनऊ और दिल्ली की शे’री परंपरा के बीच से निकली हुई उनकी शायरी और ख़ूबसूरत तरन्नुम ने उन्हें म…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like