अक़्ल-ओ-दिल को मिला-जुला रखिए

शाहजहाँ बानो यादशाहजहाँ बानो याद

1 min read · 12.4K reads

अक़्ल-ओ-दिल को मिला-जुला रखिए

ज़ाब्ते में भी राब्ता रखिए

दूसरा शहर दूसरे साथी

दिल भी सीने में दूसरा रखिए

बंद कर लीजे दर सब आँखों के

ज़ेहन अपना मगर खुला रखिए

इतने पत्थर न फेंकिए साहब

वापसी का तो रास्ता रखिए

कुछ भी जीने की आरज़ू है अगर

जान देने का हौसला रखिए

दिन सदा एक से नहीं रहते

रात आएगी कुछ बचा रखिए

जो हमारे हुए न अपने 'याद'

ऐसे लोगों को याद क्या रखिए

शाहजहाँ बानो याद
About the poet

शाहजहाँ बानो याद

उपनाम : 'याद' मूल नाम : शाहजहाँ बानो जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश 1937 को ग्वालियर में पैदा होने वाली शाहजहाँ बानो याद की गिनती उर्दू की लोकप्रिय शायरात में होता है। लखनऊ और दिल्ली की शे’री परंपरा के बीच से निकली हुई उनकी शायरी और ख़ूबसूरत तरन्नुम ने उन्हें म…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like