जिगर का जूँ शम्अ काश या-रब हो दाग़ रौशन मुराद हासिल

शाह नसीरशाह नसीर

1 min read · 12.4K reads

जिगर का जूँ शम्अ काश या-रब हो दाग़ रौशन मुराद हासिल

कि दिल को लौ लग रही यही है चराग़ रौशन मुराद हासिल

मुदाम कैफ़िय्यत अपने दिल में मय-ए-मोहब्बत के नश्शे की है

कि साक़ी इस आफ़्ताब से है दिमाग़ रौशन मुराद हासिल

असीर-ए-कुंज-ए-क़फ़स तो हो तुम ये अनदलीबो सदा ये बोलो

शिताब या-रब चराग़-ए-गुल से हो बाग़ रौशन मुराद हासिल

लगे न क्यूँ आग तेरे सर से कि इश्क़ में मैं ने पाँव रक्खा

बजा है ऐ शम्अ तुझ को कहना दिमाग़ रौशन मुराद हासिल

जो यार आता है मेरे घर में तो जल्द ख़ाना-ख़राब उड़ जा

जहाँ में तेरा शुगूँ ये सब पर है ज़ाग़ रौशन मुराद हासिल

फिरे है ऐ चर्ख़ तू तो बाँधे शिकम पे ख़ुर्शीद का ये गुर्दा

कहे न क्यूँकर कि गुर्सिना हो चराग़ रौशन मुराद हासिल

जहाँ में क्या ढूँढता फिरे है सुराग़ यारान-ए-रफ़्तगाँ का

'नसीर' है चश्म-ए-नक़्श-ए-पा से सुराग़ रौशन मुराद हासिल

शाह नसीर
About the poet

शाह नसीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश