चाँद के रुख़ पर गहरा बादल
जैसे फैला आँख का काजल
तिश्ना-लबों के जाम जो खनके
टूट के बिखरी मय की बोतल
ज़ख़्मी ताइर सा दिल तड़पा
टूटी सपनों की जब पायल
हम को समझा कर ख़ुद रोया
ये दिल भी है कितना पागल
ज़ख़्म हमारा रौशन रौशन
'राग' बुझी विश्वास की मशअ'ल
चाँद के रुख़ पर गहरा बादल
जैसे फैला आँख का काजल
तिश्ना-लबों के जाम जो खनके
टूट के बिखरी मय की बोतल
ज़ख़्मी ताइर सा दिल तड़पा
टूटी सपनों की जब पायल
हम को समझा कर ख़ुद रोया
ये दिल भी है कितना पागल
ज़ख़्म हमारा रौशन रौशन
'राग' बुझी विश्वास की मशअ'ल

जब छोड़ दिया मुड़ कर साहिल को नहीं देखारस्ते के मुसाफ़िर ने मंज़िल को नहीं देखा
तस्वीर ज़िंदगी की बना कर ग़ज़ल कहूँफिर ज़िंदगी में ख़ुद को भुला कर ग़ज़ल कहूँ
जब ढूँडोगे अपना कोईयाद आएगा मुझ सा कोई
मत टकराना पत्थर बन कर आहन हम हो जाएँगेप्यार से आ कर तुम जो मिलोगे गुलशन हम हो जाएँगे
पैकर है इंसान नहीं हैपत्थर है भगवान नहीं है