सारे जज़्बों का सहर बिखर गया है

सफ़िया अरीबसफ़िया अरीब

1 min read · 12.4K reads

सारे जज़्बों का सहर बिखर गया है

सारे रिश्तों का भरम टूट गया है

मैं ने अपनी चाहत के सिवा

कुछ भी नहीं देखा

किसी बे-जान शय पर भी

नज़र नहीं डाली

तुम्हारे अंदर जीती रही हूँ

तुम से बे-ख़बर हो कर

अपने आप से भी बे-ख़बर हो कर

मैं ने तुम में

सिर्फ़ अपने आप को देखा

ये सारा इश्क़ मेरा

ख़ुद अपनी ही ज़ात से था

तुम अजनबी थे मेरे लिए

अजनबी ही रहे

मैं अजनबी थी अपने से

अजनबी न रही

अपने आप को पा कर

ज़हर अपना पी रही हूँ

जी रही हूँ

सफ़िया अरीब
About the poet

सफ़िया अरीब

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like