ख़ामुशी की आदत डाल लो

सफ़िया अरीबसफ़िया अरीब

1 min read · 12.4K reads

ख़ामुशी की आदत डाल लो

सुकून मिल जाएगा

बे-आवाज़ ख़ामुशी

एक बार

अल्फ़ाज़ को तोड़ दो

मा'नों के कर्ब से

नजात मिल जाएगी

सारी जंगें

आप ही आप रुक जाएँगी

मेरा अलमिया ये है

मैं ने अल्फ़ाज़ को

आख़िरी सच्चाई जाना था

मेरी आँखों से अब

बूँदें हर्फ़ हर्फ़ टपकती हैं

सफ़िया अरीब
About the poet

सफ़िया अरीब

View profile & all 10 Poems / Stories