शबाना यूसुफ़ के शेर

शबाना यूसुफ़शबाना यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद चराग़ों को अंधेरों की ज़रूरत है बहुत

रौशनी हो तो उन्हें लोग बुझाने लग जाएँ


इक यही सोच बिछड़ने नहीं देती तुझ से

हम तुझे बाद में फिर याद न आने लग जाएँ


अभी से छोटी हुई जा रही हैं दीवारें

अभी तो बेटी ज़रा सी मिरी बड़ी हुई है


मेरे आने की ख़बर सुन के वो दौड़ा आता

उस को पहुँचा नहीं पैग़ाम यही लगता है


अगर बिछड़ने का उस से कोई मलाल नहीं

'शबाना' अश्क से फिर आँख क्यूँ भरी हुई है


ये तो सोचा ही नहीं उस को जुदा करते हुए

चुन लिया है ग़म भी ख़ुशियों को रिहा करते हुए


मुझ को भी कर देगा रुस्वा वो ज़माने भर में

ख़ुद भी हो जाएगा बदनाम यही लगता है


मैं हाथ बाँधे हुए लौट आई हूँ घर में

कि मेरे पर्स में इक आरज़ू मरी हुई है

शबाना यूसुफ़
About the poet

शबाना यूसुफ़

उपनाम : ''शबाना''

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like