उसी के क़ुर्ब में रह कर हरी भरी हुई है

शबाना यूसुफ़शबाना यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

उसी के क़ुर्ब में रह कर हरी भरी हुई है

सहारे पेड़ के ये बेल जो खड़ी हुई है

अभी से छोटी हुई जा रही हैं दीवारें

अभी तो बेटी ज़रा सी मिरी बड़ी हुई है

बना के घोंसला चिड़िया शजर की बाँहों में

न जाने किस लिए आँधी से डरी हुई है

अभी तो पहले सफ़र की थकन है पाँव में

कि फिर से जूती पे जूती मिरी पड़ी हुई है

नई रुतों के मुक़द्दस बुलावे तो हैं मगर

सलीब वादों की जो रह में इक गड़ी हुई है

मैं हाथ बाँधे हुए लौट आई हूँ घर में

कि मेरे पर्स में इक आरज़ू मरी हुई है

अगर बिछड़ने का उस से कोई मलाल नहीं

'शबाना' अश्क से फिर आँख क्यूँ भरी हुई है

शबाना यूसुफ़
About the poet

शबाना यूसुफ़

उपनाम : ''शबाना''

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानाडर की कहानीबच्ची माँ के गले से झूलती कहती है,‘माँ, तुम डरो मत।’— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायवह कर गया पारउसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया।उसने बेगार से कर दिया था इंकार।— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे