इक महकते गुलाब जैसा है

शबाना यूसुफ़शबाना यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

इक महकते गुलाब जैसा है

ख़ूब-सूरत से ख़्वाब जैसा है

मैं उसे पढ़ती हूँ मोहब्बत से

उस का चेहरा किताब जैसा है

बे-यक़ीनी ही बे-यक़ीनी है

हर समुंदर सराब जैसा है

मैं भटकती हूँ क्यूँ अंधेरों में

वो अगर आफ़्ताब जैसा है

डूबती जाए ज़ीस्त की नाव

हिज्र लम्हा चनाब जैसा है

मैं हक़ाएक़ बयान कर दूँगी

ये गुनह भी सवाब जैसा है

चैन मिलता है उस से मिल के मगर

चैन भी इज़्तिराब जैसा है

अब 'शबाना' मिरे लिए वो शख़्स

एक भूले निसाब जैसा है

शबाना यूसुफ़
About the poet

शबाना यूसुफ़

उपनाम : ''शबाना''

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like