इश्क़ की बात तो पुरानी है

शबाना यूसुफ़शबाना यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ की बात तो पुरानी है

रोज़ लेकिन नई कहानी है

प्यार के क़िस्से में हैं दो ही लफ़्ज़

एक है इश्क़ इक जवानी है

राहबर बन गया है ख़ुद रहज़न

किस क़दर दुख भरी कहानी है

तेरे ख़त उम्र भर का हासिल हैं

चूड़ी इक काँच की निशानी है

टूटती साँस की हिकायत क्या

जैसे सहरा में बूँद पानी है

शबाना यूसुफ़
About the poet

शबाना यूसुफ़

उपनाम : ''शबाना''

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी