अजब है यह आदमी भी
कि होता है
उसे
हर रोज़ मरना
हर रोज़ जीना
कि एक दिन
जीने-मरने की इसी भट्ठी में
तबाह कर डालता है
वह
अपना सब कुछ
कि न होता है उसका जीना
न होता है उसका मरना
यहाँ तक कि
झोंक देता है वह ख़ुद को भी
इसी भट्ठी में
न होता अगर
इस दुनिया में वह
तो इसी झुँझलाहट में
तबाह होनी थी
यह
अखिल दुनिया भी
जो उसकी नहीं थी!








