जागना और उठना ऊँचाइयों तक
आसमान तक और
महसूस करना यह कि
डूब रही हैं साँसें
जाने कितनी अतृप्त इच्छाएँ बाक़ी हैं अभी
जैसे
बादल और हवा को
वश में करना अपने
कितनी प्रबल इच्छा थी कि
क्षण भर के लिए ही सही
थाम लूँ
घूमती हुई धरती को मैं अपनी हथेली पर!
जागना और उठना ऊँचाइयों तक
आसमान तक और
महसूस करना यह कि
डूब रही हैं साँसें
जाने कितनी अतृप्त इच्छाएँ बाक़ी हैं अभी
जैसे
बादल और हवा को
वश में करना अपने
कितनी प्रबल इच्छा थी कि
क्षण भर के लिए ही सही
थाम लूँ
घूमती हुई धरती को मैं अपनी हथेली पर!

बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत। उपनाम : 'रामलखन यादव' जन्म : 29/03/1970 | हरदोई, उत्तर प्रदेश निधन : 14/08/2010 | दिल्ली, दिल्ली
View profile & all 39 Poems / Stories