मुझ को लेना है तिरे रंग-ए-हिना का बोसा

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

मुझ को लेना है तिरे रंग-ए-हिना का बोसा

दस्त-ए-रंगीं का मिले या कफ़-ए-पा का बोसा

रंग उड़ जाए जो मिंक़ार-ए-अना दिल छू ले

है गराँ गुल को लब-ए-मौज-ए-सबा का बोसा

चूमता हाथ मैं साक़ी के अदब माने था

ले लिया जाम-ए-मय-ए-होश-रुबा का बोसा

बिजली हर लहर से पैदा हो तिरे कूचे में

ले मिरा हर नफ़स-ए-गर्म हवा का बोसा

मैं वो साग़र नहीं आए कभी लब तक जो 'रियाज़'

किस को मिलता है तिरे रंग-ए-हिना का बोसा

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like