ले उड़े गेसू परेशानी मिरी

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

ले उड़े गेसू परेशानी मिरी

आइने ले भागे हैरानी मिरी

कह उठा जोबन कि बस बस हो चुकी

नीची नज़रों से निगहबानी मिरी

बाम पर कह आए जा कर आह-ए-गर्म

बढ़ के बिजली से है जौलानी मिरी

गेसुओं से उन के अच्छी ग़म की रात

मैं फ़िदा उस पर वो दीवानी मिरी

प्यारे प्यारे मुँह से फिर कह दे ज़रा

हो मुबारक तुझ को मेहमानी मिरी

साथ मेरे दिल भी मिट्टी हो चुका

तेरे सदक़े ख़ाक क्यूँ छानी मिरी

इतनी मुद्दत में बिछड़ कर दिल मिला

देर तक सूरत न पहचानी मिरी

थक गए वो रुक गया ख़ंजर 'रियाज़'

अब बड़ी मुश्किल है आसानी मिरी

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like