हम भी पिएँ तुम्हें भी पिलाएँ तमाम रात

रियाज़ ख़ैराबादीरियाज़ ख़ैराबादी

1 min read · 12.4K reads

हम भी पिएँ तुम्हें भी पिलाएँ तमाम रात

जागें तमाम रात जगाएँ तमाम रात

उन की जफ़ाएँ याद दिलाएँ तमाम रात

वो दिन भी हो कि उन को सताएँ तमाम रात

ज़ाहिद जो अपने रोज़े से थोड़ा सवाब दे

मय-कश उसे शराब पिलाएँ तमाम रात

ऐ क़ैस बे-क़रार है कुछ कोहकन की रूह

आती हैं बे-सुतूँ से सदाएँ तमाम रात

ता सुब्ह मय-कदे से रही बोतलों की माँग

बरसें कहाँ ये काली घटाएँ तमाम रात

ख़ल्वत है बे-हिजाब हैं वो जल रही है शम्अ'

अच्छा है उस को और जलाएँ तमाम रात

शब-भर रहे किसी से हम-आग़ोशियों के लुत्फ़

होती रहें क़ुबूल दुआएँ तमाम रात

दाबे रही परों से नशेमन को रात भर

क्या क्या चली हैं तेज़ हवाएँ तमाम रात

काटा है साँप ने हमें सोने भी दो 'रियाज़'

उन गेसुओं की ली हैं बलाएँ तमाम रात

रियाज़ ख़ैराबादी
About the poet

रियाज़ ख़ैराबादी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like