हम उठ जाएँगे महफ़िल से तो उन को जुस्तुजू होगी

Rishi PatialviRishi Patialvi1 Jan 1917 – 1 Jan 1999

2 min read · 12.6K reads

हम उठ जाएँगे महफ़िल से तो उन को जुस्तुजू होगी

हमारा ज़िक्र आएगा हमारी गुफ़्तुगू होगी

ये माना देखने को वो ज़माना हम नहीं होंगे

हमें ढूँडेगी दुनिया जब तुम्हारी जुस्तुजू होगी

किसी का ख़ून-ए-नाहक़ राएगाँ तो जा नहीं सकता

वफ़ा का रूप निखरेगा मोहब्बत सुर्ख़-रू होगी

तुम्हारे नाम से पहले हमारा नाम आएगा

जहाँ इश्क़-ओ-वफ़ा के सिलसिले में गुफ़्तुगू होगी

बड़ा पुर-लुत्फ़ होगा वो नियाज़-ओ-नाज़ का आलम

नज़ारा तू करेगा दिल नज़र से गुफ़्तुगू होगी

फ़रोग़-जल्वा-गाह-ए-नाज़ अपनी ही नज़र तक है

वहाँ तक जल्वे भी होंगे जहाँ तक जुस्तुजू होगी

तजल्ली ख़ुद भी पर्दा है मगर जब दिल से देखेंगे

ब-हर-सूरत निगाहों में वो सूरत हू-ब-हू होगी

नज़र का मुद्दआ' दिल की तमन्ना कौन देखेगा

वो जान-ए-आरज़ू होगा तो किस को आरज़ू होगी

बिखर जाएगा सब हुस्न-ए-चमन-बंदी का शीराज़ा

हवा-ए-सर-कशी में जब फ़ज़ा-ए-रंग-ओ-बू होगी

हम इस मुँह बोलती बेचारगी पर दम-ब-ख़ुद होंगे

वो होंगे सामने बे-ख़ुद निगाह-ए-जल्वा-जू होगी

सलीक़ा आते आते आया है नज़रों से पीने का

'रिशी' अब मय-कशी बे-गाना-ए-जाम-ओ-सुबू होगी

 

Rishi Patialvi
About the poet

Rishi Patialvi

Rishi Patialvi (Urdu: رِشی پٹیالوی‎), (1917–1999), born Bam Dev Sharma, hailing from Hoshiarpur District (Punjab), was a popular Urdu poet belonging to Daagh Dehlvi’s lineage. He was a disciple of Naseem Noormahali who was a disciple of Labhu Ram Josh Malsiya…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश