अदा-ए-हुस्न की हुस्न-ए-अदा की बात होती है

Rishi PatialviRishi Patialvi1 Jan 1917 – 1 Jan 1999

1 min read · 12.5K reads

अदा-ए-हुस्न की हुस्न-ए-अदा की बात होती है

वफ़ा की आज़माइश पर जफ़ा की बात होती है

ये कैसा दौर-दौरा है क़लम-रू-ए-मोहब्बत में

बुतों का हुक्म चलता है ख़ुदा की बात होती है

कोई गुंजाइश-ए-फ़र्याद-ओ-शिकवा तक नहीं बाक़ी

ख़ता-ए-बे-गुनाही पर सज़ा की बात होती है

भर आता है दिल-ए-महरूम-ए-पुर्सिश दर्द-मंदी से

कहीं भी जब किसी दर्द-आश्ना की बात होती है

फिर उस के बा'द काम आता है जज़्बा डूब मरने का

तलातुम तक ख़ुदा-ओ-नाख़ुदा की बात होती है

दुआओं के भरोसे पर बिगड़ते काम बनते हैं

दवा बे-सूद ठहरे तो दुआ की बात होती है

'रिशी' क़ानून-ए-क़ुदरत है अमल-दारी तग़य्युर की

मक़ाम-ए-इंतिहा पर इब्तिदा की बात होती है

Rishi Patialvi
About the poet

Rishi Patialvi

Rishi Patialvi (Urdu: رِشی پٹیالوی‎), (1917–1999), born Bam Dev Sharma, hailing from Hoshiarpur District (Punjab), was a popular Urdu poet belonging to Daagh Dehlvi’s lineage. He was a disciple of Naseem Noormahali who was a disciple of Labhu Ram Josh Malsiya…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी