हर इक माहौल से बेगानगी महसूस होती है

Rishi PatialviRishi Patialvi1 Jan 1917 – 1 Jan 1999

2 min read · 12.6K reads

हर इक माहौल से बेगानगी महसूस होती है

कहीं अपनी कहीं तेरी कमी महसूस होती है

अभी से क्यूँ जुदाई की अज़िय्यत का करें शिकवा

अभी दिल में तिरी मौजूदगी महसूस होती है

मोहब्बत का करिश्मा कोई देखे तेरे कूचे में

खुले बंदों यहाँ लुट कर ख़ुशी महसूस होती है

तिरे इरशाद-ए-बे-आवाज़ को जब दिल से सुनता हूँ

ख़मोशी गुफ़्तुगू करती हुई महसूस होती है

तसल्लुत है अभी जोश-ए-जुनूँ पर होश-मंदी का

अभी दीवानगी दीवानगी महसूस होती है

उन्हें पा कर भी रहता है तजस्सुस का वही आलम

कोई शय जिस तरह खोई हुई महसूस होती है

तलाश अपनी है या उन की कुछ अंदाज़ा नहीं होता

बसा-औक़ात यूँ आवारगी महसूस होती है

तिरी नज़रों का नश्तर तो ब-रू-ए-कार है लेकिन

मोहब्बत की ख़लिश में क्यूँ कमी महसूस होती है

ये माना अज्नबिय्यत की फ़ज़ा है बज़्म-ए-आलम में

मगर हर शक्ल पहचानी हुई महसूस होती है

किसी को देख कर यारब ये अब क्या देखता हूँ मैं

नज़र अनवार में खोई हुई महसूस होती है

नहीं होते तो होती हैं 'रिशी' तारीकियाँ दिल में

वो होते हैं तो दिल में रौशनी महसूस होती है

Rishi Patialvi
About the poet

Rishi Patialvi

Rishi Patialvi (Urdu: رِشی پٹیالوی‎), (1917–1999), born Bam Dev Sharma, hailing from Hoshiarpur District (Punjab), was a popular Urdu poet belonging to Daagh Dehlvi’s lineage. He was a disciple of Naseem Noormahali who was a disciple of Labhu Ram Josh Malsiya…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like