हर साँस में घुटते हुए जज़्बात का दुख है

रेशमा ज़ैदीरेशमा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

हर साँस में घुटते हुए जज़्बात का दुख है

जो हिज्र में गुज़री है उसी रात का दुख है

कश्ती भी मयस्सर मुझे पतवार भी हासिल

तूफ़ाँ भी उठे तो मुझे किस बात का दुख है

ज़ंजीर है पैरों में मगर दुख नहीं इस का

हाँ शहर के बिगड़े हुए हालात का दुख है

इक सम्त निगाहों में बहारों के तमाशे

और एक तरफ़ अर्ज़-ओ-समावात का दुख है

बस इतनी सी इक बात पे क्यों हश्र है बरपा

हम अहल-ए-मोहब्बत को फ़सादात का दुख है

'रेशम' मुझे शिकवा नहीं अर्बाब-ए-करम से

जो दुख है मिरे दिल को मिरी ज़ात का दुख है

रेशमा ज़ैदी
About the poet

रेशमा ज़ैदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी