हक़ीक़तों से नज़र किस लिए चुराता है

रेशमा ज़ैदीरेशमा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

हक़ीक़तों से नज़र किस लिए चुराता है

अगर ये सच है कि तू आइना बनाता है

समुंदरों की तहों को खंगालने वाला

कभी कभी लब-ए-दरिया ही डूब जाता है

परिंद दिल का अब आज़ादियों की हसरत में

क़फ़स की तीलियाँ आहों से भी जलाता है

जिसे भी रास्ता मंज़िल का मैं दिखाती हूँ

न जाने क्यों वो मिरे नक़्श-ए-पा मिटाता है

जुनूँ के साए में उम्रें गुज़ारने वाला

रह-ए-हयात में कुछ नक़्श छोड़ जाता है

वो आँधियों से भला क्या लड़ेगा ऐ 'रेशम'

जो शख़्स बाद-ए-सबा से भी ख़ौफ़ खाता है

रेशमा ज़ैदी
About the poet

रेशमा ज़ैदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like