किसी की चश्म-ए-गुरेज़ाँ में जल बुझे हम लोग

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

किसी की चश्म-ए-गुरेज़ाँ में जल बुझे हम लोग

अजब मशक़्क़त-ए-हिज्राँ में जल बुझे हम लोग

हम अपने अक्स को आईना करने वाले थे

पे एक लम्हा-ए-हैराँ में जल बुझे हम लोग

संभाल पाएगा फिर कौन ख़्वाब का वरसा

इसी ख़याल-ए-परेशाँ में जल बुझे हम लोग

जो आँख से नहीं टपके इन आँसुओं के साथ

ख़ुद अपने ख़ेमा-ए-मिज़्गाँ में जल बुझे हम लोग

हमारे ख़ून की क़ीमत पे जो ख़रीदी गई

उसी बहार-ए-गुलिस्ताँ में जल बुझे हम लोग

कहाँ तलक कि उठाते अज़ाब-ए-तन्हाई

अकेले हुजला-ए-वीराँ में जल बुझे हम लोग

सज़ा-ए-मौत से बद-तर है आगही की सज़ा

शुऊर-ए-हर्फ़ के ज़िंदाँ में जल बुझे हम लोग

हमें किसी का बहुत इंतिज़ार था 'रूही'

सो बन के शम्अ शबिस्ताँ में जल बुझे हम लोग

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More from रेहाना रूही

  1. ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्त

    ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्तदुश्मन का दोस्त हो नहीं सकता हमारा दोस्त

    12.4K reads
  2. दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

    दिल के बहलाने का सामान न समझा जाएमुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

    12.4K reads
  3. दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

    दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँवापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

    12.4K reads
  4. तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

    तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहींदुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

    12.5K reads
  5. मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

    मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की हैइस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like