आँखों में किसी याद का रस घोल रही हूँ
उलझे हुए पल्लू से गिरह खोल रही हूँ
वो आए ख़रीदे मुझे पिंजरे में बिठा दे
मैं बाग़ में मीना की तरह बोल रही हूँ
हर बार हुआ है मिरे नुक़सान का सौदा
कहने को हमेशा से मैं अनमोल रही हूँ
आँखों में किसी याद का रस घोल रही हूँ
उलझे हुए पल्लू से गिरह खोल रही हूँ
वो आए ख़रीदे मुझे पिंजरे में बिठा दे
मैं बाग़ में मीना की तरह बोल रही हूँ
हर बार हुआ है मिरे नुक़सान का सौदा
कहने को हमेशा से मैं अनमोल रही हूँ

मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था
कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे
उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं
ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त
कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा