मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.4K reads

मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

पलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

नज़र-अंदाज़ करने की सज़ा देनी थी तुझ को

तिरे दिल में उतर जाना ज़रूरी हो गया था

मैं सन्नाटे के जंगल से बहुत तंग आ गई थी

किसी आवाज़ पर जाना ज़रूरी हो गया था

मैं सस्सी की तरह सोती रही और चल दिए तुम

बता देते अगर जाना ज़रूरी हो गया था

तआ'क़ुब ख़ुद न करती तो मिरे आँसू निकलते

मैं क्या करती 'क़मर' जाना ज़रूरी हो गया था

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

    कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

    12.4K reads
  2. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  3. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  4. कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

    कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

    12.4K reads
  5. फ़ुर्सत नहीं है मुझ को मोहब्बत के खेल से

    फ़ुर्सत नहीं है मुझ को मोहब्बत के खेल सेमैं क्यूँ लड़ाई लूँ किसी पागल चुड़ैल से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like