कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.4K reads

कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

तेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

अब भी गुड़ियों में लगा सकती हूँ अपने दिल को

मेरी छोटी सी वो दुनिया मुझे वापस कर दे

जितने आँसू हैं मिरे पास वो ले ले सारे

और वो ज़ब्त का लम्हा मुझे वापस कर दे

दिल को लौटा के मिरे दोस्त ग़मी क्या होना

मैं ने कब तुझ से कहा था मुझे वापस कर दे

कोई तस्वीर तिरे पास नहीं रख सकती

मेरी यादों का ख़ज़ाना मुझे वापस कर दे

झूटी उम्मीद दिलाने से तो बेहतर है 'क़मर'

वही टूटा हुआ वा'दा मुझे वापस कर दे

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

    मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

    12.4K reads
  2. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  3. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  4. कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

    कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

    12.4K reads
  5. फ़ुर्सत नहीं है मुझ को मोहब्बत के खेल से

    फ़ुर्सत नहीं है मुझ को मोहब्बत के खेल सेमैं क्यूँ लड़ाई लूँ किसी पागल चुड़ैल से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like