ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त
खो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त
ये ज़र्दी-ए-रुख़्सार न मिट्टी में मिलेगी
ये ज़र्दी-ए-रुख़्सार तो सोना है मिरी दोस्त
चल बाग़ में रोते हैं गुलाबों से लिपट कर
घर में भी तो तकिया ही भिगोना है मिरी दोस्त
मौजूद भी ऐसे हूँ कि मौजूद नहीं हूँ
साबित मिरे होने से न होना है मिरी दोस्त
धरती ने भी सोते में हमें ज़ख़्म दिए हैं
ये सेज भी काँटों का बिछौना है मिरी दोस्त
औरों की तरह मुझ से बिछड़ जाएगा वो भी
होना है किसी रोज़ ये होना है मिरी दोस्त








