कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.4K reads

कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

क्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

हर तरह से वो बहुत अच्छा है लेकिन उस को

देखना चाहती हूँ अपने ख़यालों जैसा

चाहती हूँ कि करूँ उस से मोहब्बत खुल कर

लेकिन अंजाम न हो चाहने वालों जैसा

किस तरह मान लूँ मैं उस की निसाबी बातें

उस का मौक़िफ़ है किताबों के हवालों जैसा

मेरी ज़िद है उसे हल कर के रहूँगी मैं भी

वो जो लगता है रियाज़ी के सवालों जैसा

आज के दिन भी घटा खुल के न बरसे शायद

आज का दिन भी है वहशत में ग़ज़ालों जैसा

ऐ मोहब्बत में मुझे चाँद सा कहने वाले

मुझ 'क़मर' को न समझ मेरी मिसालों जैसा

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

    मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

    12.4K reads
  2. कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

    कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

    12.4K reads
  3. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  4. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  5. फ़ुर्सत नहीं है मुझ को मोहब्बत के खेल से

    फ़ुर्सत नहीं है मुझ को मोहब्बत के खेल सेमैं क्यूँ लड़ाई लूँ किसी पागल चुड़ैल से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजदर्दनाक घटनाएँदर्दनाक घटनाओं पर कविता नहीं लिखी जा सकती,संभव ही नहीं है।— फ़रीद ख़ाँमेरे शहर के हैं सवाल कुछन खाता न बही हैजो तुम बोलो, वही है— हिमांशु बाजपेयी