उल्टा ही दुआओं का असर देख लिया है

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

उल्टा ही दुआओं का असर देख लिया है

अब तो मिरा आफ़ात ने घर देख लिया है

अब चैन कहाँ राहत-ओ-आराम कहाँ का

जन्नत में जो ममनूअा शजर देख लिया है

बस हाजत-ए-एहसान नहीं है कि अब हम ने

जंगल में बयाबान में घर देख लिया है

क्या चैन मिले मुझ को सुकूँ क्यों हो मयस्सर

बेचैन उसी चश्म को तर देख लिया है

वैसे तो कोई शख़्स भी ऐबों से नहीं पाक

मुँह बंद रखो फिर भी अगर देख लिया है

फन साँप की मानिंद उठाया है जिन्हों ने

ऐसों का तो कुचला हुआ सर देख लिया है

बच्चों पे लुटा दी थी पसीने की कमाई

'हसरत' जो मिला उन से समर देख लिया है

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी