लबों पे क़ुफ़्ल रहे कान अपने बंद रखो

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

लबों पे क़ुफ़्ल रहे कान अपने बंद रखो

बग़ैर चून-ओ-चरा ख़ुद को कार-बंद रक्खो

किसी ग़रीब की बेटी जो हो तो हो रुस्वा

हुज़ूर नाम तुम अपना ही सर-बुलंद रखो

किसी का रंज घटाओ नहीं ज़रूरी कोई

फ़क़त दिखावे को सूरत ही दर्द-मंद रखो

तुम्हारे साथ अगर हो तड़प के चीख़ उठो

वो दूसरों के लिए बात क्यों पसंद रखो

कभी किसी को भी कमतर ख़याल मत करना

दिलों से दूर हमेशा तुम ऐसा गंद रक्खो

वो अपने आप में कामिल ख़याल है उस का

सो उस के आगे नसीहत न कोई पंद रखो

मक़ाम लोगों में तुम को अगर बनाना है

मिठास बातों में और अपना लहजा क़ंद रखो

'रशीद' माना कि दुश्मन हज़ार हैं लेकिन

जड़ों के काटने को दोस्त भी तो चंद रक्खो

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like