तिरा आशिक़ मिरे सिवा है कौन
बे-वफ़ा मुझ सा बा-वफ़ा है कौन
ख़ैर मैं आप का नहीं कोई
कहिए तो ग़ैर आप का है कौन
सुन के लोगों से ज़िक्र-ए-ख़ैर मिरा
बोले क्या जाने वो बला है कौन
मुझ से उल्फ़त थी तुझ को तुझ से मुझे
देख साबित क़दम रहा है कौन
मेरी तारीफ़ सुन के कहते हैं
ऐसा ये शख़्स या ख़ुदा है कौन
गर वो दें अपने हाथ से साग़र
लूँ मैं ये कह के पारसा है कौन
जब कहा मैं ने कोई है आशिक़
सुन के कहने लगे वो क्या है कौन
मैं न चाहूँ तुझे तो चाहूँ किसे
तुझ सा दिलदार दिलरुबा है कौन
गर नहीं तू तो ये बता मुझ को
शोख़ अय्यार पुर-जफ़ा है कौन
किस को मरने का ग़ैर के ग़म है
रात-दिन इस में मुब्तला है कौन
दर्द-ए-दिल गर न मैं कहूँ तुझ से
दर्द-मंदों की फिर दवा है कौन
ख़ुश-मिज़ाजी में वज़ा-दारी में
'रंज' सा और दूसरा है कौन








