कभी क़लक़ में कभी फ़िक्र-ओ-इंतिज़ार में हैं

रंज हैदराबादीरंज हैदराबादी

1 min read · 12.4K reads

कभी क़लक़ में कभी फ़िक्र-ओ-इंतिज़ार में हैं

हज़ार तरह के सदमे फ़िराक़-ए-यार में हैं

वो सुन के क़िस्सा-ए-ग़म हँसते हँसते लोट गया

ये शोख़ियाँ भी नई शोख़-ए-गुल-एज़ार में हैं

मैं क्या बयान करूँ आगे तेरे ऐ 'ज़ाहिद'

अजीब कैफ़ियतें नश्शा के ख़ुमार में हैं

जहाँ में हम ने उठाए थे रंज क्या क्या कुछ

फ़ना के बाद बड़े चैन से मज़ार में हैं

वो हम को क़त्ल करें चाहें टुकड़े टुकड़े करें

हम उन के बस में हैं हम उन के इख़्तियार में हैं

ख़ुदा करे कि न आएँ वो फ़ातिहा पढ़ने

कि तीन दिन अभी भारी मुझे मज़ार में हैं

नसीहत आप तो करते हैं हज़रत-ए-नासेह

मैं जानता ही नहीं आप किस शुमार में हैं

पयाम्बर ये भी कहना हमारी जानिब से

तुम्हारी याद में हैं और इंतिज़ार में हैं

ख़ुदा के फ़ज़्ल से कटती है लुत्फ़ से ऐ 'रंज'

बड़े मज़े में हैं हम भी बड़ी बहार में हैं

रंज हैदराबादी
About the poet

रंज हैदराबादी

मूल नाम : मोहम्मद अली मूसवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे