दिल में जो आए अच्छा बुरा कह लिया करो

रख़शां हाशमीरख़शां हाशमी

1 min read · 12.4K reads

दिल में जो आए अच्छा बुरा कह लिया करो

तुम भी किसी से अपनी ख़ता कह लिया करो

दो आँखें अब भी देखती हैं रास्ता तिरा

जा कर कभी सलाम दुआ कह लिया करो

बदला हुआ है इश्क़ का दस्तूर मेरी जाँ

हर संग-दिल को जान-ए-वफ़ा कह लिया करो

दिलबर से दिल की बात छुपाना गुनाह है

जिस दिन हो ख़ुश-गवार फ़ज़ा कह लिया करो

क्यों दूसरों के सामने रखते हो अपनी बात

सुनता है सब की बात ख़ुदा कह लिया करो

माना अब अपने बीच कहीं कुछ नहीं रहा

दिल चाहे कुछ जो कहना ज़रा कह लिया करो

'रख़्शाँ' ग़ज़ल की आबरू रखना भी है कमाल

सूझे जो कुछ ख़याल नया कह लिया करो

रख़शां हाशमी
About the poet

रख़शां हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like