हर क़दम पर नई दीवार उठाने वाले

रख़शां हाशमीरख़शां हाशमी

1 min read · 12.4K reads

हर क़दम पर नई दीवार उठाने वाले

बड़े आए मुझे तहज़ीब सिखाने वाले

तू ही हर रिंद का क़िबला हो ज़रूरी तो नहीं

शहर में कम नहीं आँखों से पिलाने वाले

कोई इस ख़्वाब की ता'बीर बता सकता है

रोज़ आते हैं मुझे ख़्वाब डराने वाले

जिस को देखो है वही पैकर-ए-आलाम यहाँ

खो गए जाने कहाँ हँसने हँसाने वाले

वक़्त के आगे सिपर डाले हुए कौन हैं ये

हम तो थे वक़्त की बुनियाद हिलाने वाले

सात पर्दों में तुझे ढूँढ ही लेंगे 'रख़्शाँ'

चैन से रहने कहाँ देंगे ज़माने वाले

रख़शां हाशमी
About the poet

रख़शां हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories