चलो तुम भी मुक़द्दर आज़मा लो
हमारे नाम का सिक्का उछालो
मैं अपने आप में धंसने लगी हूँ
मुझे मेरी ही दलदल से निकालो
गुहर कम हैं ख़ज़फ़-रेज़े ज़ियादा
अभी कुछ और दरिया को खँगालो
चलो करते हैं तज्दीद-ए-तअल्लुक़
पुरानी रंजिशों पर ख़ाक डालो
मिरा माज़ी मिरे दर पर खड़ा है
मुझे तुम अपने दामन में छुपा लो
बहुत मुश्किल घड़ी आई हुई है
घड़ी की सूई को आ कर सँभालो
तुम्हारे साथ जीना चाहती हूँ
मुझे बे-मौत मरने से बचा लो
बुझा सकते नहीं हो आग जब तुम
कम-अज़-कम आग में घी तो न डालो
तअ'स्सुब का धुआँ दम घोटता है
कहाँ मर-खप गए रौशन ख़यालो
तवज्जोह चाहिए तुम को जो 'रख़्शाँ'
कभी तुम भी किसी को घास डालो








