कल जो झोंके ख़िज़ाँ के चले आए थे रंग सारा चमन का उड़ा ले गए

राहत सुल्तानाराहत सुल्ताना7 Dec 1948

1 min read · 12.4K reads

कल जो झोंके ख़िज़ाँ के चले आए थे रंग सारा चमन का उड़ा ले गए

शाख़ से हर कली को जुदा कर गए गुल के लब से हँसी को चुरा ले गए

हम मुसीबत के मारे ग़रीब-उल-वतन जब वतन से ख़ुद अपने निकाले गए

साथ टूटा हुआ एक दिल ले गए और आँखों में आँसू बिठा ले गए

याद इतना है कि पास आए थे वो फिर हुआ यूँ हवास अपने गुम हो गए

होश आने पे ख़ुद में कमी सी लगी मैं समझ ही न पाई वो क्या ले गए

हर ख़ुशी तो चली ही गई थी मगर तेरी यादों का बाक़ी था इक आसरा

वक़्त के तेज़ तूफ़ाँ जो घिर आए थे आख़िरी आसरा भी बहा ले गए

बा'द मुद्दत के राहत लबों पर मिरे आ रही थी हँसी धीरे धीरे मगर

यक-ब-यक आ के झोंके तिरी याद के फिर लबों से हँसी को उड़ा ले गए

राहत सुल्ताना
About the poet

राहत सुल्ताना

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like