हवाओं से बचा कोई नहीं है

राहत सुल्तानाराहत सुल्ताना7 Dec 1948

1 min read · 12.4K reads

हवाओं से बचा कोई नहीं है

दिया जलता हुआ कोई नहीं है

ये सच है बे-वफ़ा हैं लोग लेकिन

ग़लत है बा-वफ़ा कोई नहीं है

न जाने क्यों मैं अक्सर सोचती हूँ

अकेली हूँ मिरा कोई नहीं है

ज़बानों पर पड़े हैं क़ुफ़्ल सब के

यहाँ अब बोलता कोई नहीं है

ये किस बस्ती में 'राहत' आ गई हूँ

है सन्नाटा सदा कोई नहीं है

राहत सुल्ताना
About the poet

राहत सुल्ताना

मूल नाम : राहत सुल्ताना जन्म : 07 Dec 1948 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : मोहम्मद अली असर (पति) LCCN : no2001006289

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like