नहीं है अम्न का दुनिया में अब मक़ाम कोई

राग़िब बदायुनीराग़िब बदायुनी18 Nov 1887 – 21 Feb 1948

1 min read · 12.4K reads

नहीं है अम्न का दुनिया में अब मक़ाम कोई

ख़ुदा ख़ुदा कहे कोई कि राम राम कोई

मिरे बनाए तो बनता नहीं है काम कोई

वो कारसाज़ करे उस का इंतिज़ाम कोई

न होगा बज़्म का बातों से इंतिज़ाम कोई

ख़ुद अपनी बात पे तुझ को नहीं क़याम कोई

तुम्हारे हो के जो हम ज़िल्लतें उठाते हैं

ज़लील होगा किसी का न यूँ ग़ुलाम कोई

उठाओ तेग़ सज़ा दो रक़ीब-ए-मुफ़सिद को

नसीहतों से हुआ है कब इंतिज़ाम कोई

छुरी से रहम करे पहले किस पर अब सय्याद

कोई क़फ़स में तड़पता है ज़ेर-ए-दाम कोई

ये मुझ से आँख मिलाता नहीं है क्यूँ साक़ी

मिरे नसीब का शायद नहीं है जाम कोई

जो नाम लेते हैं तेरा वो क़त्ल होते हैं

नहीं मरेगा जो लेगा न तेरा नाम कोई

कुछ और कीजिए तदबीर काम की 'राग़िब'

कि हाए हाए से बनता नहीं है काम कोई

राग़िब बदायुनी
About the poet

राग़िब बदायुनी

उपनाम : 'राग़िब' मूल नाम : मोहम्मद याक़ूब बख़्श जन्म : 18 Nov 1887 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Feb 1948 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम