शूल और फूल

Radheshyam PragalbhRadheshyam Pragalbh20 Feb 1929 – 13 Mar 1999

1 min read · 12.6K reads

शूल और फूल
शूल से एक रोज़ यों बोला सुमन —
"लोग बिसराते न क्यों तेरी चुभन ?
सोच रह-रहकर मुझे होता यही —
उम्र मेरी याद की क्यों चार दिन ?"

शूल चुप से कान में यह कह गया —
"जो मिला गड़कर उसी के रह गया ।
फूल, भोले ही रहे तुम सर्वथा
गन्ध बाँटी और बिखरे ही सदा ।
जो बिखरते हैं,
उन्हें सब भूल जाते हैं,
और, जो चुभते-कसकते
याद आते हैं ।"

Radheshyam Pragalbh
About the poet

Radheshyam Pragalbh

राधेश्याम प्रगल्भ( 20 फ़रवरी 1929 - 13 मार्च 1999) हिंदी के कवि थे. उनका जन्म खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी प्रमुख कृतियां सूरज की बेटी, पृथ्वी का जन्म हैं.

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like