सिपाही देश के मेरे

Radheshyam PragalbhRadheshyam Pragalbh20 Feb 1929 – 13 Mar 1999

1 min read · 12.6K reads

सिपाही देश के मेरे
यह कविता अधूरी है, आपके पास हो तो पूरी कर दें

कफ़न को बाँधकर सर से,
चले हो आज जब घर से,
बवण्डर की तरह उमड़ो,
घटाओं की तरह घुमड़ो,
गरजते घन सरीखे तुम,
कि बिजली से भी तीखे तुम,
शत्रु के वक्ष में पैठो,
न क्षण भर सोच में बैठो,
न तिल भर भी बढ़े आगे,
प्राण की भीख ही माँगे,
अगर कोई नज़र टेढ़ी हमारी भूमि को हेरे !
सिपाही देश के मेरे !

हमारे युद्ध की ‘कविता’
सदा ‘आशा’ लुटाती है,
मरण ही है यहाँ जीवन,
ये परिभाषा बताती है ।
कहो ललकार दुश्मन से
भला वह चाहता है तो,
लगाए अब नहीं फिर से,
कभी सीमान्त पर डेरे !
सिपाही देश की मेरे!

 

Radheshyam Pragalbh
About the poet

Radheshyam Pragalbh

राधेश्याम प्रगल्भ( 20 फ़रवरी 1929 - 13 मार्च 1999) हिंदी के कवि थे. उनका जन्म खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी प्रमुख कृतियां सूरज की बेटी, पृथ्वी का जन्म हैं.

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like