उजेरा-अन्धेरा

Radheshyam PragalbhRadheshyam Pragalbh20 Feb 1929 – 13 Mar 1999

1 min read · 12.7K reads


दिन के उजेरे में
न करो कोई ऐसा काम,
नींद जो न आए तुम्हें
रात के अन्धेरे में ।

और

रात के अन्धेरे में
न करो कोई ऐसा काम
मुँह जो तुम छिपाते फिरो
दिन के उजेरे में ।

Radheshyam Pragalbh
About the poet

Radheshyam Pragalbh

राधेश्याम प्रगल्भ( 20 फ़रवरी 1929 - 13 मार्च 1999) हिंदी के कवि थे. उनका जन्म खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी प्रमुख कृतियां सूरज की बेटी, पृथ्वी का जन्म हैं.

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like