बच्चे की चाह

Radheshyam PragalbhRadheshyam Pragalbh20 Feb 1929 – 13 Mar 1999

1 min read · 12.6K reads

बच्चे की चाह

सपने में चाहा नदी बनूँ
बन गया नदी,
कोई भी नाव डुबोई मैंने
नहीं कभी।
मैंने चाहा मैं बनूँ फूल,
बन गया फूल,
बन गया सदा मुस्काना ही
मेरा उसूल।
मैंने चाहा मैं मेंह बनूँ,
बन गया मेंह,
बूँद-बूँद मेरी बरसाती
रही नेह।

मैंने चाहा मैं छाँह बनूँ,
बन गया छाँह,
बन गया पथिक हारे को
मैं आरामगाह।
मैंने चाहा मैं व्यक्ति बनूँ
सीधा-सच्चा,
खुल गईं आँख, मैंने पाया
मैं था बच्चा।

 

Radheshyam Pragalbh
About the poet

Radheshyam Pragalbh

राधेश्याम प्रगल्भ( 20 फ़रवरी 1929 - 13 मार्च 1999) हिंदी के कवि थे. उनका जन्म खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी प्रमुख कृतियां सूरज की बेटी, पृथ्वी का जन्म हैं.

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like