मझधार क्या

Radheshyam PragalbhRadheshyam Pragalbh20 Feb 1929 – 13 Mar 1999

1 min read · 12.6K reads

सँघर्ष पथ पर चल दिया
फिर सोच और विचार क्या !

जो भी मिले स्वीकार है
वह जीत क्या, वह हार क्या !

संसार है सागर अगर
इस पार क्या, उस पार क्या !

पानी जहाँ गहरा वहीं
गोता लगाना है मुझे —

तुम तीर को तरसा करो
मेरे लिए मझधार क्या !

Radheshyam Pragalbh
About the poet

Radheshyam Pragalbh

राधेश्याम प्रगल्भ( 20 फ़रवरी 1929 - 13 मार्च 1999) हिंदी के कवि थे. उनका जन्म खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी प्रमुख कृतियां सूरज की बेटी, पृथ्वी का जन्म हैं.

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like