रहज़न नहीं हरीफ़ नहीं हम-सफ़र नहीं

Raaz ChandpuriRaaz Chandpuri1 Jan 1892 – 1 Jan 1969

1 min read · 12.6K reads

रहज़न नहीं हरीफ़ नहीं हम-सफ़र नहीं

राह-ए-तलब में अहल-ए-हवस का गुज़र नहीं

आईन-ए-बज़्म-ए-दहर से तू बे-ख़बर नहीं

लेकिन ख़ुदा का शुक्र कि मैं कम-नज़र नहीं

हुस्न-ए-निगाह-ओ-कम-नज़री में ये फ़र्क़ है

सब बा-हुनर हैं और कोई बा-हुनर नहीं

नश्र-ए-जफ़ा-ओ-जौर भी है इक अदा-ए-ख़ास

हुस्न-ए-निगाह-ए-लुत्फ़ से मैं बे-ख़बर नहीं

नाज़ाँ हैं अपनी हिम्मत-ओ-जुरअत पे राह-रौ

ईसार-ए-रहनुमा पे किसी की नज़र नहीं

साक़ी की एक बात है तफ़्सीर-ए-काएनात

तू कम-नज़र नहीं तो कोई कम-नज़र नहीं

अपने ख़ुलूस पर है मुझे 'राज़' ए'तिमाद

नश्तर-ज़नी से ग़ैर की मैं बे-ख़बर नहीं

Raaz Chandpuri
About the poet

Raaz Chandpuri

Raaz Chandpuri (Urdu: راز چاند پوری‎; (1892-1969) born Mohammad Sadiq) was an Urdu ghazal, nazm writer and literary critic. He was amongst the earliest disciples of Seemab Akbarabadi and attained the status of an Ustaad for himself. He was a master of Urooz.…

View profile & all 16 Poems / Stories

More from Raaz Chandpuri

  1. पछताने से क्या हासिल पछताने से क्या होगा

    पछताने से क्या हासिल पछताने से क्या होगाकुछ तू ने किया होगा कुछ तुझ से हुआ होगा

    12.7K reads
  2. हुस्न-ए-सूरत देख कर रंग-ए-तबीअ'त देख कर

    हुस्न-ए-सूरत देख कर रंग-ए-तबीअ'त देख करमहव-ए-हैरत हूँ सवाद-ए-बज़्म-ए-ग़ुर्बत देख कर

    12.8K reads
  3. इक ख़ानुमाँ-ख़राब की दौलत कहें जिसे

    इक ख़ानुमाँ-ख़राब की दौलत कहें जिसेवो दर्द दिल में है कि मोहब्बत कहें जिसे

    12.5K reads
  4. दिल को हरीफ़-ए-नाज़ किए जा रहा हूँ मैं

    दिल को हरीफ़-ए-नाज़ किए जा रहा हूँ मैंहर शय से बे-नियाज़ किए जा रहा हूँ मैं

    12.6K reads
  5. इशरत-ए-हाल में अंदेशा-ए-फ़र्दा करना

    इशरत-ए-हाल में अंदेशा-ए-फ़र्दा करनामेरे मशरब में नहीं ये ग़म-ए-बेजा करना

    12.7K reads