पछताने से क्या हासिल पछताने से क्या होगा's image
0291

पछताने से क्या हासिल पछताने से क्या होगा

ShareBookmarks

पछताने से क्या हासिल पछताने से क्या होगा

कुछ तू ने किया होगा कुछ तुझ से हुआ होगा

जीने का मज़ा जब है जीने का हो कुछ हासिल

यूँ लाख जिए कोई तो जीने से क्या होगा

पुर्सिश की नहीं हाजत पुर्सिश की ज़रूरत क्या

मा'लूम है सब तुझ को जो कुछ भी हुआ होगा

जब तक है ख़ुदी दिल में होगी न पज़ीराई

बे-कार हैं ये सज्दे इन सज्दों से क्या होगा

जैसी भी गुज़रती है ऐ 'राज़' गुज़रती है

आग़ाज़-ए-मोहब्बत है अंजाम में क्या होगा

Read More! Learn More!

Sootradhar