इक ख़ानुमाँ-ख़राब की दौलत कहें जिसे
वो दर्द दिल में है कि मोहब्बत कहें जिसे
रानाई-ए-ख़याल के क़ुर्बान जाइए
सूरत है वो नज़र में हक़ीक़त कहें जिसे
दर्द-ए-फ़िराक़-ए-यार की मजबूरियाँ बजा
इतना तो हो न शोर क़यामत कहें जिसे
दे सकता हो तो दे मुझे दाद-ए-सितम-कुशी
या वो सुलूक कर कि अदावत कहें जिसे
लज़्ज़त-कश-ए-नज़ारा है तेरी नज़र तो क्या
इतनी तो बे-ख़ुदी हो कि हैरत कहें जिसे
बाक़ी कहाँ से 'राज़' ज़माने में आज-कल
वो हुस्न-ए-दिल-नवाज़ मोहब्बत कहें जिसे








