न तिरा ऐ निगार बेहतर है

क़ुर्बी वेलोरीक़ुर्बी वेलोरी6 Dec 1706

1 min read · 12.4K reads

न तिरा ऐ निगार बेहतर है

रुख़ पे लहु का निखार बेहतर है

क्या हक़ीक़ी ओ क्या मजाज़ी होए

इश्क़ का कारोबार बेहतर है

ख़िर्मन-ए-अक़्ल के जलाने कूँ

इश्क़ का यक शरार बेहतर है

दुश्मन-ए-बद-गुहर से लड़ने कूँ

लुत्फ़-ए-हक़ का हिसार बेहतर है

सरनिसक यार की जुदाई कूँ

मौत का इंतिज़ार बेहतर है

क़ुर्बी वेलोरी
About the poet

क़ुर्बी वेलोरी

मूल नाम : सय्यद शाह अबुल हसन जन्म : 06 Dec 1706 | बीजापुर, कर्नाटक None

View profile & all 7 Poems / Stories

More from क़ुर्बी वेलोरी

  1. ख़ुदा होना बी मुश्किल है बंदा होना बी मुश्किल है

    ख़ुदा होना बी मुश्किल है बंदा होना बी मुश्किल हैसमझता है यू नुक्ते कूँ जो आरिफ़ साहिब-ए-दिल है

    12.4K reads
  2. इक रात बख़्त सूँ मैं रिंदाँ का सात पाया

    इक रात बख़्त सूँ मैं रिंदाँ का सात पायाइरफ़ाँ के मुल्क-ए-दीं पर हक़ सूँ बरात पाया

    12.4K reads
  3. माह-ए-मन शम्अ तुमन दिल के शबिस्तान में आ

    माह-ए-मन शम्अ तुमन दिल के शबिस्तान में आनूर-ए-दीदा हो मेरी चश्म के ऐवान में आ

    12.4K reads
  4. यक रात मैं गया था रिंदाँ के अंजुमन में

    यक रात मैं गया था रिंदाँ के अंजुमन मेंबोले कि ऐ हवाई यू नुक्ता रुक तू मन में

    12.4K reads
  5. कम-निगाही होर तग़ाफ़ुल मत कर ऐ माह-ए-तमाम

    कम-निगाही होर तग़ाफ़ुल मत कर ऐ माह-ए-तमाममुक तिरा करता है ग़म्ज़ा काम आशिक़ का तमाम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like