मिली न फ़ुर्सत जहाँ हो ग़श से उठी जो कुछ भी नक़ाब-ए-आरिज़

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

मिली न फ़ुर्सत जहाँ हो ग़श से उठी जो कुछ भी नक़ाब-ए-आरिज़

मगर समझते नहीं अभी तक तुम अपना जल्वा हिजाब-ए-आरिज़

न दश्त-ए-ऐमन में ज़िक्र उस का न तूर ही पर कभी ये चमका

न हो नज़र में जो तेरा जल्वा तो मेहर को दूँ ख़िताब-ए-आरिज़

तसव्वुर उन का है मुझ को हर-दम न शब को तस्कीं न चैन दिन को

होई हैं औक़ात मेरे बिल्कुल तबाह काकुल ख़राब-ए-आरिज़

ख़ुशी की कसरत अगर हो उन को तो बन के आँखों में आएँ आँसू

ज़ियादा याँ तक हैं अपनी हद से न ठहरे आरिज़ में आब-ए-आरिज़

ये रंग-ए-बज़्म-ए-अदू तो देखो कि लाख पर्दे किए हैं हाइल

नक़ाब उठाए वो गो हैं बैठे मगर है ग़ैरत हिजाब-ए-आरिज़

इलाही मेरी जिगर-फ़गारी रक़ीब सुन कर उन्हें सुना दें

वो मस्लहत ही समझ के आएँ दिखाने को माहताब-ए-आरिज़

नज़र फ़ज़ा है जहाँ है जल्वा तुम्हारा एहसान सब पे होगा

उठाओ आरिज़ से तुम जो पर्दा तो घट न जाएगी ताब-ए-आरिज़

ये नाम जिस का क़मर रखा है मुझी से इक दाग़ ले गया है

समझ तो देखो समझ रहा है फ़लक उसी को जवाब-ए-आरिज़

कहीं इलाही शब-ए-जुदाई तमाम होने को आ गई है

नुमूद-ए-सुब्ह-ए-जज़ा हो शायद कि मैं ने देखा है ख़्वाब-ए-आरिज़

हुई ये हाल-ए-ज़बूँ की शोहरत कि उस ने ख़जलत से मुँह छुपाया

बना है रंग-ए-शिकस्ता मेरा बहुत दिनों में नक़ाब-ए-आरिज़

न पूछो हम से कि क्या सबब है सियाह रोज़ी का अपनी 'सालिक'

चमक रहा है बहुत दिनों से अदू पे वो आफ़्ताब-ए-आरिज़

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम