मुद्दत से है मिलने की तमन्ना मिरे दिल में
बुलवाइए या आईये शाहा मिरे दिल में
है ख़ौफ़ न दुनिया का न अंदेशा-ए-उक़्बा
है तेरे ही रहमत का भरोसा मिरे दिल में
बीमार है बीमारी-ए-इस्याँ से मिरा दिल
आ जाओ कभी मेरे मसीहा मिरे दिल में
ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-महबूब का रहता है तसव्वुर
का'बा मिरे दिल में है कलीसा मिरे दिल में
बस एक तमन्ना है दिखा दीजिए जल्वा
वल्लाह नहीं और तमन्ना मिरे दिल में
लगता नहीं दिल अपना तमाशा-ए-जहाँ में
जब से कि खिंचा है तिरा नक़्शा मिरे दिल में
सीमाब की मानिंद तड़पता है दिल-ए-ज़ार
होता है नया रोज़ तमाशा मिरे दिल में
हर दाग़ मिरे सीना का रहता है दरख़्शाँ
मूसा की तरह है यद-ए-बैज़ा मिरे दिल में
हाथों पे हो साक़ी के 'क़मर' जान तसद्दुक़
कुछ रंग अजब कर दिया पैदा मिरे दिल में








